दुनिया के सबसे उम्रदराज ओलम्पिक खिलाड़ी का निधन

बीजिंग, 17 नवंबर (आईएएनएस)। ओलम्पिक खेल चुके दुनिया के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी चीन के गुओ जी का 103 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया।

गुओ जी ने बर्लिन ओलम्पिक-1936 की डिस्कस स्पर्धा में चीन का प्रतिनिधित्व किया था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, गुओ रविवार को दुनिया से अलविदा हुए और मंगलवार को चीन के शांक्सी प्रांत की राजधानी शियान में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

शियान इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन ने मंगलवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा, “गुओ का निधन हमारे फिजिकल एजुकेशन एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए बहुत बड़ी क्षति है।”

एथलेटिक्स की विश्व नियामक संस्था आईएएएफ की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया है, “गुओ जी के रविवार को हुए निधन से आईएएएफ दुखी है। वह दुनिया के सबसे वृद्ध ओलम्पिक खिलाड़ी थे।”

डालियान में 1912 में जन्मे गुओ कई खेलों के बेहतरीन खिलाड़ी थे, लेकिन डिस्कस थ्रो में उनकी काबिलियत ने उन्हें बर्लिन ओलम्पिक में प्रवेश दिलाया।

बर्लिन ओलम्पिक में उन्होंने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, हालांकि फाइनल में जगह बनाने में वह असफल रहे।

ओलम्पिक के बाद भी गुओ एथलेटिक्स स्पर्धाओं में हिस्सा लेते रहे। सक्रिय क्रिकेट से अलविदा लेने के बाद 50 के दशक में गुओ ने अनुसंधानकर्ता और प्रशिक्षक के रूप में फिर से वापसी की।

शियान इंस्टीट्यूट वह 1987 में रिटायर हुए।

बीजिंग ओलम्पिक-2008 में गुओ ने मशाल वाहक की भूमिका अदा की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493