दुनिया भर में डाउन हुआ ‘X’

X Down: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ भारत समेत दुनियाभर में अचानक डाउन हो गया है. इसकी वजह से भारत समेत कई देशों के हजारों यूजर्स घंटों तक परेशान रहे. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स आज अचानक से काम करना बंद कर दिया। देश ही नहीं दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स एक्स के डाउन होने की शिकायत कर रहे हैं। यूजर्स एक्स के डाउन होने की परेशानी झेल रहे थे कि भारत में चैट चीपीटी, कैनवा और कई सारी वेबसाइट भी डाउन हो गई। इस वजह से करोड़ों लोग परेशान हो गए हैं।

यूजर्स ने बताया कि वे न तो ऐप को सही ढंग से एक्सेस कर पा रहे हैं और न ही कंटेंट देख पा रहे हैं। इस डाउनटाइम के कारण लोगों को सोशल मीडिया इस्तेमाल करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।शुरुआती अनुमान क्लाउडफ्लेर (Cloudflare) की ओर इशारा करते हैं। क्लाउडफ्लेर एक बड़ा वेब इंफ्रास्ट्रक्चर है, जो हजारों वेबसाइटों और डिजिटल सेवाओं को संभालता है। माना जा रहा है कि इसके सर्वरों में आई तकनीकी समस्या की वजह से कई बड़े प्लेटफॉर्म एक साथ ठप हो गए।

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493