नई दिल्ली-विवादों में रही देश की दिग्गज एयरलाइंस कंपनी इंडिगो ने यात्रियों को नए साल का तोहफा दिया है। कंपनी ने डोमेस्टिक और इंटरनेशनल रूट पर हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए न्यू ईयर सेल ‘Sail into 2026’ लॉन्च की है। इसमें यात्रियों को बंपर छूट मिल रही है। एयरलाइन ने बताया कि ये सेल 13 जनवरी से 16 जनवरी तक फ्लाइट बुकिंग के लिए खुली रहेगी। 20 जनवरी से 30 अप्रैल 2026 के बीच यात्रा कर सकते हैं। यह ऑफर उन बुकिंग पर लागू होगा जो उड़ान से कम से कम सात दिन पहले की जाएगी।
इंडिगो की ओर से जारी की गई आधिकारिक प्रेस रिलीज के मुताबिक, डोमेस्टिक फ्लाइट के लिए ऑल-इन्क्लूसिव वन-वे किराया ₹1499 से शुरू हो रहा है। वहीं, इंटरनेशनल फ्लाइट टिकट ₹4499 से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके अलावा, चुनिंदा घरेलू रूट्स पर IndiGoStretch किराया सिर्फ ₹9999 से शुरू किया गया है, जो प्रीमियम ट्रैवल का एक्सपीरिएंस देता है। खास बात यह है कि यह ऑफर सभी बुकिंग चैनलों पर उपलब्ध है और फ्लाइट से कम से कम 7 दिन पहले बुकिंग करना अनिवार्य होगा।
dharmpath.com dharmpath