दुनिया में उत्कृष्ट हैं भारत के विज्ञान संस्थान : मंत्री

कोलकाता, 1 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन ने सोमवार को कहा कि नैनोटेक्नोलोजी के क्षेत्र में दुनिया में भारत तीसरे स्थान पर आता है। केंद्रीय मंत्री ने देश के वैज्ञानिक व शोध संस्थानों को दुनिया के उत्कृष्ट संस्थानों के समतुल्य बताया।

हर्षवर्धन ने कहा, “वैज्ञानिक प्रकाशनों के मामले में हम दुनिया में पांचवें स्थान पर हैं और नैनोटेक्नोलोजी में हम तीसरे पायदान पर पहुंच चुके हैं। सरकारी वैज्ञानिक शोधसंस्थाना में हमारा वैज्ञानिक व औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) पूरी दुनिया के 1,200 संस्थानों की सूची में नौवें स्थान पर है।”

प्रोफेसर एस. एन. बोस की 125वीं जयंती समारोह के कर्टेन रेजर सेरीमनी को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा, “हम पहले से ही दुनिया के सर्वोत्कृष्ट के समतुल्य हैं।”

हर्षवर्धन ने वैज्ञानिकों व शोधार्थियों से आग्रह किया कि वो वैज्ञानिक उपलब्धियों का इस्तेमाल भारत के लाखों लोगों की अनसुलझी समस्याओं के समाधान के लिए करें।

बोस का उल्लेख करते हुए मंत्री ने कहा कि उनकी स्मृति और विज्ञान के मौलिक सिद्धांत से आनेवाली पीढ़ियां लाभान्वित होंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493