दुबई ओपन : पुरुष युगल के सेमीफाइनल में पहुंचे बोपन्ना

दुबई, 26 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के अग्रणी युगल टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना गुरुवार को दुबई ओपन ड्यूटी फ्री टेनिस चैम्पियनशिप के पुरुष युगल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गए।

25वीं विश्व वरीयता प्राप्त बोपन्ना ने कनाडा के अपने जोड़ीदार डेनियल नेस्टर के साथ गुरुवार को पुरुष युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के जेमी मरे और आस्ट्रेलिया के जॉन पीयर्स की जोड़ी को सीधे सेटों में मात दे दी।

बोपन्ना-नेस्टर की चौथी वरीय जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 66 मिनट में यह मैच 6-4, 7-5 से जीत लिया।

पहले सेट में मरे-पीयर्स की जोड़ी काफी ऊर्जावान लग रही थी और उन्होंने बोपन्ना-नेस्टर के खिलाफ एक के मुकाबले तीन एस लगाए, हालांकि वे एक भी ब्रेक पॉइंट हासिल नहीं कर सके। दूसरी ओर बोपन्ना-नेस्टर ने तीन में से एक ब्रेक पॉइंट हासिल करने में सफलता पाई।

दूसरे सेट में लेकिन बोपन्ना-नेस्टर की जोड़ी कहीं अधिक परिपक्व नजर आई और उन्होंने तीन एस लगाए और मिले तीनों मौकों पर ब्रेक पॉइंट हासिल किए।

बोपन्ना और नेस्टर अब सेमीफाइनल मुकाबले में नीदरलैंड्स के ज्यां जूलियन रोजर और रोमानिया के होरिया टेकाऊ की दूसरी वरीय जोड़ी से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493