दुबई ओपन : फाइनल में बघदातिस से भिड़ेंगे वावरिंका

दुबई, 27 फरवरी (आईएएनएस)। दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैम्पियनशिप के 24वें संस्करण के फाइनल मुकाबले में स्विट्जरलैंड के स्टान वावरिंका और साइप्रस के मार्कोस बघदातिस आमने-सामने होंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले गुरुवार को आंखों में परेशानी के कारण विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था।

बघदातिस ने शुक्रवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबले में फेलिसियानो लोपेज को दो घंटे एक मिनट में 3-6, 7-6, 6-1 से मात दी।

अपनी जीत के बाद बघदातिस ने कहा, “दर्शकों के समर्थन के बिना मैं यह जीत हासिल नहीं कर पाता। मैं शनिवार को फाइनल मुकाबले में अपने खेल में और भी सुधार करूंगा।”

वावरिंका के बारे में 30 वर्षीय बघदातिस ने कहा कि वह विश्व के चौथे वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं और उनके साथ शनिवार का मुकाबला काफी मुश्किल होने वाला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493