बिहार के जंगल में मिला हाथी का शव

गया, 27 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के जंगली क्षेत्र में एक हाथी मृत पाया गया है। हाथी की मौत के कारणों का अब तक पता नहीं चला है, लेकिन उसकी आंखों के पास से खून बह रह था।

गया के वन क्षेत्र पदाधिकारी अरविंद कुमार ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार शाम तेतरिया गांव के पास जंगली क्षेत्र में एक हाथी का शव बरामद हुआ है। मृत हाथी का एक दांत मिट्टी में धंसा हुआ था। आंख के पास बह रहे खून के अलावा शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं थे।

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हाथियों के कई झुंड रास्ता भटकने के कारण इन दिनों गया और आसपास के इलाकों में देखे जा रहे हैं। शुक्रवार शाम को भी दो हाथी फतेहपुर की झुरांग पंचायत में प्रवेश कर गए थे और दो-तीन घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया था।

गया के वन प्रमंडल पदाधिकारी नेसमणि ने बताया कि हाथी के शव का पोस्टमार्टम कराकर मिट्टी में दफन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हाथी की मौत स्वाभाविक लगती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493