दुबई, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। दुबई के शासक के बेटे, शेख राशिद मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम का शनिवार को हृदयाघात के कारण निधन हो गया। वह 33 वर्ष के थे।
दुबई, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। दुबई के शासक के बेटे, शेख राशिद मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम का शनिवार को हृदयाघात के कारण निधन हो गया। वह 33 वर्ष के थे।
समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएम की रपट के अनुसार, शेख राशिद यूएई के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री तथा दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के बेटे थे।
यूएई के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नहयान ने शेख राशिद के निधन के बाद तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।
शेख राशिद घुड़सवारी के शौकीन थे।
dharmpath.com dharmpath