डीएक्सबी के नाम से लोकप्रिय दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा दुनिया का सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा है, जहां से 2015 में 7.8 करोड़ यात्रियों ने यात्रा की।
वहीं दुबई के दक्षिण-पश्चिम में स्थित नए अल-मकतूम अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे (डीबल्यूसी) को दुबई के लिए प्राथमिक हवाईअड्डा बनाए जाने की योजना है।
दुबई हवाईअड्डा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पॉल ग्रिफिथ्स के मुताबिक, 2016 के अंत तक डीएक्सबी हवाईअड्डा से 8.5 करोड़ यात्रियों के आवागमन की उम्मीद है।
इससे पहले दुबई सरकार ने 14.6 करोड़ यात्रियों की बजाय 16 करोड़ यात्रियों की सेवा का लक्ष्य रखा था, लेकिन अब इस आंकड़े को कम कर दिया गया है।
dharmpath.com dharmpath