लॉस एंजेलिस, 2 नवंबर (आईएएनएस)। गायक चार्ली पुथ ने वादा किया है कि वह अपने प्रशंसकों की खुशी के लिए हर साल एक नया एल्बम रिलीज करेंगे।
चार्ली ने कहा, “मैं हर साल एक नया एल्बम पेश करना चाहता हूं। मैं लंबे समय तक अपने प्रशंसकों से दूर नहीं रहना चाहता, बल्कि उनका चहेता कलाकार बनना चाहता हूं।”
वेबसाइट ‘फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, चार्ली ने यह भी कहा कि वह काफी काम करना चाहते हैं, ताकि वह अपने गिरवी रखे घर की रकम चुका पाएं।
समाचार पत्र ‘डेली स्टार’ के मुताबिक, उन्होंने कहा, “मैं अपने प्रशंसकों को संगीत देते रहना चाहता हूं, ताकि वे उसे याद रखें.. और मैं अपने घर की कीमत चुका पाऊं।”
चार्ली ने साथ ही कहा कि जब वह यात्रा कर रहे होते हैं, तब बेहतर संगीत की रचना कर पाते हैं।
उन्होंने कहा, “मुझे यात्रा करना पसंद नहीं है, लेकिन यात्रा के दौरान मैं बेहतर संगीत की रचना कर पाता हूं।”
dharmpath.com dharmpath