मुंबई, 31 मई (आईएएनएस)। अभिनेता अनिल कपूर मध्य पूर्व की संस्कृति के मुरीद हो गए हैं। एक पुरस्कार समारोह के लिए दुबई पहुंचे अनिल ने कहा कि यह जगह उनके दिल का हिस्सा है।
अनिल ने ट्विटर पर लिखा, “दुबई, तुम हमेशा मेरे दिल का हिस्सा रहोगे। मेरा जल्दी-जल्दी यहां आना देखकर, जल्द ही तुम्हें मुझको गोद लेना पड़ेगा।”
अनिल इस समय जोया अख्तर निर्देशित अपनी अगली फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ के प्रदर्शित होने का इंतजार कर रहे हैं।
फिल्म में अनिल एक परिवार के सबसे बड़े व्यक्ति के तौर पर नजर आएंगे। अनिल को फिल्म में अपने हेयरस्टाइल को लेकर अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली है।
फिल्म में रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा, शेफाली शाह, फरहान अख्तर और अनुष्का चोपड़ा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म पांच जून को प्रदर्शित होगी।
dharmpath.com dharmpath