मिल्खा सिंह से मिलेंगे फरहान व ‘दिल धड़कने दो’ टीम

मुंबई, 31 मई (आईएएनएस)। ‘भाग मिल्खा भाग’ में ओलंपियन मिल्खा सिंह की भूमिका निभाने वाले फरहान अख्तर मिल्खा सिंह से काफी प्रभावित हैं। फरहान अपनी नई फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ (डीडीडी) के कलाकारों के साथ मिल्खा सिंह से मिलने जा रहे हैं। फरहान ने कहा कि उन्हें ऐसा लग रहा है, जैसे वह घर जा रहे हों।

मिल्खा सिंह से खास दोस्ती रखने वाले फरहान ने ट्विटर पर बताया, “इस सप्ताहांत में चंडीगढ़ में ‘डीडीडी’ परिवार के साथ मिल्खा जी और उनके परिवार से मिल रहा हूं। ऐसा लग रहा है कि उन्हें घर ले जा रहा हूं।”

जोया अख्तर की ‘दिल धड़कने दो’ रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। यह एक पंजाबी परिवार की कहानी है, जो भूमध्य सागर की यात्रा के दौरान रिश्तों में खोए प्यार और दोस्ती को फिर से पा लेते हैं।

फिल्म में रणवीर सिंह, अनिल कपूर, प्रियंका चोपड़ा, शेफाली शाह, अनुष्का शर्मा भी नजर आएंगे। फिल्म पांच जून को सिनेमाघरों में उतरेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493