दुबई, 30 नवंबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड फिल्मकार स्टीवन स्पीलबर्ग की फिल्म ‘जॉज’ को रिलीज हुए 40 साल पूरे होने जा रहे हैं। फिल्म के शानदार सफर का जश्न मनाने के लिए इसे दुबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव (डीआईएफएफ) के आगामी संस्करण में सम्मानित किया जाएगा।
फिल्मोत्सव के 12वें संस्करण का आयोजन नौ से 16 दिसंबर तक यहां मदिनाथ जुमेइराह में होगा। इस फिल्मोत्सव में ‘जॉज’ को 12 दिसंबर को प्रदर्शित किया जाएगा।
दुबई फिल्मोत्सव के आधिकारिक फेसबुक पेज में लिखा गया, “इसकी घोषणा करते हुए काफी खुशी हो रही है कि हम अकादमी पुरस्कार विजेता निर्देशक स्टीवन की फिल्म ‘जॉज’ को सम्मानित करेंगे। दिसंबर में फिल्म की रिलीज को 40 साल पूरे हो जाएंगे।”
दुबई फिल्मोत्सव के 12वें संस्करण में 120 फिल्मों को प्रदर्शित किया जाएगा, जिसमें कुछ लघु फिल्में और वृत्तचित्र भी होंगे।
dharmpath.com dharmpath