रॉन हॉवर्ड करेंगे ‘द गर्ल बिफोर’ का निर्देशन

लॉस एंजेलिस, 30 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘एंजल्स एंड डिमोन्स’ के निर्देशक रॉन हॉवर्ड जल्द ही जे.पी. डेलाने के रोमांचक उपन्यास ‘द गर्ल बिफोर’ पर अमेरिकी फिल्म स्टूडियो यूनिवर्सल पिक्चर्स के लिए एक फिल्म बनाएंगे।

वेबसाइट ‘डेडलाइन डॉट कॉम’ के अनुसार, माइकल डी लुका इसका निर्माण करेंगे।

यूनिवर्सल पिक्चर्स ने ‘द गर्ल बिफोर’ उपन्यास पर फिल्म बनाने के अधिकार खरीद लिए हैं। इस उपन्यास को बैलेंटाइन बैंटम डेल रैंडम हाउस अगले साल के आखिर में प्रकाशित करेगा।

इस फिल्म की कहानी एक महिला पर आधारित है, जिसे एक असाधारण घर और उसे बनाने वाले व्यक्ति से प्रेम हो जाता है, लेकिन उसे बाद में कुछ ऐसा पता चलता है, जिससे वह अपने जीवन को लेकर सशंकित हो जाती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493