दुबई, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। दुबई के लोकप्रिय जेबीआर समुद्र तट पर मंगलवार को समुद्र में डूब रहे एक भारतीय व्यक्ति को बचा लिया गया। मीडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी।
खलीज टाइम्स की रपट के अनुसार, यह घटना मंगलवार को घटी। अर्धचिकित्सकों ने समुद्र तट पर पहुंचकर व्यक्ति की जान बचाई। उसके बाद उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दुबई कार्पोरेशन फॉर एम्बुलेंस सर्विसिस के एक अधिकारी ने कहा कि ऐसी दुर्घटनाओं से निपटने के लिए कार्पोरेशन ने दुबई के लोकप्रिय समुद्र तटों पर कई एम्बुलेंस तैनात कर रखे हैं।
अधिकारी ने कहा कि कार्पोरेशन सार्वजनिक अवकाश, उत्सवों और सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार रहता है, जब लोग समुद्र तटों पर एकत्रित हों।
dharmpath.com dharmpath