दुबई : भारतीय शख्स पर पर्यटक के साथ यौन दुर्व्यवहार का आरोप

दुबई, 10 फरवरी (आईएएनएस)। दुबई की एक अदालत ने एक आवासीय टॉवर के एलिवेटर के अंदर ब्रिटेन की एक पर्यटक के साथ यौन दुर्व्यवहार करने के मामले में एक भारतीय शख्स को आरोपी बनाया है।

दुबई, 10 फरवरी (आईएएनएस)। दुबई की एक अदालत ने एक आवासीय टॉवर के एलिवेटर के अंदर ब्रिटेन की एक पर्यटक के साथ यौन दुर्व्यवहार करने के मामले में एक भारतीय शख्स को आरोपी बनाया है।

समाचार पत्र ‘खलीज टाइम्स’ के मुताबिक, वकीलों ने दुबई की अदालत में शनिवार को आरोप लगाया कि 24 वर्षीय शख्स ने 35 वर्षीय ब्रिटिश पर्यटक के साथ अनुचित व्यवहार करते हुए उसे गलत तरीके से छुआ।

आरोपी ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इंकार किया है।

पीड़िता ने इस घटना की जानकारी टॉवर के सिक्योरिटी को दी और इसके बाद सर्विलांस कैमरों की जांच की गई।

वीडियो रिकॉर्डिग में पीड़िता ने आरोपी की पहचान की।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493