उप्र : फतेहपुर में 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म

लखनऊ/फतेहपुर, 10 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर गांव में अपने माता-पिता के साथ शादी समारोह में शामिल होने आई एक चार साल की बच्ची के साथ रविवार सुबह कथित रूप से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।

बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) पूजा यादव ने कहा, “एक अन्य गांव से शनिवार को एक चार साल की बच्ची अपने माता-पिता के साथ मोहद्दीपुर गांव में शादी समारोह में शामिल होने आई थी। रविवार सुबह बच्ची सामुदायिक भवन के पास खेल रही थी, तभी गांव का ही एक युवक उसे बहला कर खेतों की तरफ ले गया और कथित रूप से उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया।”

उन्होंने कहा, “आरोपी की पहचान कर ली गई है और मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।”

एएसपी ने कहा कि पीड़ित बच्ची की हालत गंभीर है, उसे इलाज के लिए जिले के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493