दुबई में बुर्ज खलीफा के पास इमारत में आग

दुबई, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के पास एक इमारत में रविवार को आग लग गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

गल्फ न्यूज के मुताबिक, दुबई मीडिया कार्यालय द्वारा इमारत की पहचान द एड्रेस रेसीडेंस फाउंटेन व्यूज के रूप में हुई है। यह 60 मंजिला इमारत अप्रैल 2018 तक पूरा होने वाली थी।

दुबई सिविल डिफेंस और दुबई पुलिस ने बताया कि उन्होंने सुबह 5.30 के आसपास लगी आग में फंसे तीन मजदूरों को बचा लिया है।

मीडिया कार्यालय ने सुबह 8.37 के आसपास इस बात की पुष्टि की कि दुबई के नागरिक सुरक्षा ने आग को आसपास के इलाकों में फैलने से रोकने में सफलता पा ली है।

इमारत का काला धुआं मीलों दूर से देखा जा सकता है। इसके साथ ही दुबई के निवासियों ने ट्वीट पर घटना के वीडियो, तस्वीरें पोस्ट की।

घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493