नोटबंदी पर बनी फिल्म के 6 दृश्यों पर सेंसर बोर्ड की कैची

कोलकाता, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। सेंसर बोर्ड ने नोटबंदी पर बनी बांग्ला फिल्म ‘शून्यता’ में छह कट के निर्देश दिए हैं। फिल्मकार ने शनिवार को इसकी पुष्टि की।

निर्देशक शुवेंदू घोष को सेंसर बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय ने शुक्रवार को पत्र के जरिए कहा है कि वह 15 दिनों के भीतर सूचित करें कि सुझाए गए कट उन्हें स्वीकार्य हैं या नहीं। पत्र में कहा गया है कि कट के बारे में निर्णय सीबीएफसी के अध्यक्ष के दिशानिर्देश और परीक्षण समिति की सिफारिशों के अनुसार लिया गया है।

अनुशंसित कट में दो ²श्यों को हटाया जाना और कुछ वाक्यों और शब्दों को हटाना शामिल है।

अनुशंसित एक कट में 10 सेकंड के एक दृश्य को हटाया जाना शामिल है, जिसमें नोटबंदी के दौरान हुईं मौतों के बारे दिखाया गया था।

सेंसर बोर्ड ने इन ²श्यों को हटाने या फिर बीप के साथ इन ²श्यों को म्यूट रखने के लिए कहा है, जिसमें कहा गया है कि “सरकार गलत कर रही है। बड़ी मछली हमेश जीवित रहती है, छोटी मछली ही फंसती है।”

घोष ने कहा, “अगर मैं चार म्यूट्स और दो दृश्य हटाना स्वीकार कर लेता हूं तो फिल्म रिलीज होगी।”

घोष ने यह दावा किया है कि यह नोटबंदी पर पहली फिल्म है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493