दुरंतो एक्सप्रेस पटरी से उतरी, 2 की मौत

मुंबई, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। सिकंदराबाद-बांद्रा (मुंबई) दुरंतो एक्प्रेस शुक्रवार देर रात कर्नाटक में पटरी से उतर गई, जिसमें दो यात्रियों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना शुक्रवार रात करीब 2.15 बजे हुई, जब 2220 सिकंदराबाद-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस मध्य रेलवे के सोलापुर प्रभाग में गुलबर्गा वन के मारटुर रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गई।

हादसे में मरने वालों की पहचान लता (28) और ज्योति (46) के रूप में हुई। दोनों पुणे जा रही थीं। वहीं घायलों को गुलबर्गा में अस्पतालों में ले जाया गया।

सोलापुर, दौंड और अन्य स्थानों से वरिष्ठ रेलवे अधिकारी शनिवार को सुबह 5.40 बजे घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। वे सुबह 5.40 बजे रेल यातायात बहाल करने में कामयाब रहे।

ट्रेन के सात कोच को यात्रियों सहित शनिवार सुबह 6.30 बजे आगे के सफर के लिए रवाना कर दिया गया।

रेल मंत्रालय ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493