दुर्गा वाहिनी ने बांटे तुलसी के पौधे

नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। स्वस्थ पर्यावरण व सुखी जीवन का संदेश लेकर दुर्गा वाहिनी दिल्ली की बहनों ने शुक्रवार को घर-घर जा कर तुलसी के पौधे वितरित कर दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के दुष्प्रभावों से बचने, घरों में निरंतर आक्सीजन की खपत और आध्यात्मिक ऊर्जा के संचयन हेतु लोगों को जागृत किया।

विश्व पर्यावरण दिवस पर आज दक्षिणी दिल्ली के पुष्प विहार क्षेत्र में दुर्गा वाहिनी की प्रान्त संयोजिका संजना चौधरी और मातृ शक्ति की प्रान्त संयोजिका संध्या शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों घरों में जा-जाकर लोगों को पर्यावरण बचाने के साथ नारी सशक्तीकरण का संदेश भी दिया।

विहिप दिल्ली के प्रवक्ता विनोद बंसल ने बताया कि शुक्रवार सुबह से ही हाथों में तुलसी पौधा लिए दुगार्वाहिनी की 100 से अधिक बहनों ने दक्षिणी दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर घर-घर जाकर चौबीसों घंटे ऑक्सीजन देने वाले और अनेक बीमारियों का शमन तथा आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रेषण करने वाले तुलसी के पौधे वितरित किए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493