दुर्घटनाएं रोकने मंडल स्तर पर खुलेंगे ड्राइवर ट्रेनिंग स्कूल : योगी (फोटो सहित)

केंद्रीय कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजीव प्रताप रुडी के साथ बैठक करने के बाद एनेक्सी में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री योगी ने कहा, “अनट्रेंड ड्राइवरों के चलते प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ रही है। मैंने एक्सीडेंट के आंकड़े डीजी ट्रैफिक से मांगे थे, जो चैंकाने वाले थे। लगभग 13,000 से अधिक मौतें हो रही हैं। प्रथम चरण में कुशल ड्राइवर के लिए मंडल स्तर पर ड्राइवर ट्रेनिंग स्कूल स्थपित किया जाएगा।”

उन्होंने कहा, “इनमें हर तरह के वाहनों के चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बाद में ऐसे केंद्र जिला मुख्यालयों पर भी खोले जाएंगे। सड़क दुर्घटना में होने वाली मौत और चालकों की बढ़ती जरूरत के लिए यह फैसला लिया गया है।”

योगी ने कहा, “कौशल विकास योजना के तहत चालू वर्ष में दस लाख युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। छह लाख से अधिक युवाओं ने पंजीयन भी करा लिया है। उनको रोजगार भी दिलाया जाएगा।”

उन्होंने कहा, “कौशल विकास योजना के तहत पांच वर्षो में 70 लाख नौजवानों को स्वावलंबी बनाने का हमारा लक्ष्य है। उप्र में 2300 आईटीआई संचालित है, जिनमें से 286 राजकीय आईटीआई हैं। सभी आईटीआई में मानक पूरा नहीं होने से प्रशिक्षण नहीं हो सका है। इनकी गुणवत्ता अच्छी नहीं है। ये मानक स्तर पर गड़बड़ हैं। इनकी परीक्षा पद्धति भी ठीक नहीं है। परीक्षा प्रणाली का सरलीकरण किया जाएगा।”

मुख्यमंत्री ने हंसी का पुट देते हुए कहा, “देश में दो कार्य बहुत तेजी से चलते हैं, एक परीक्षा और एक चुनाव। हम लोग ऑनलाइन व्यवस्था के तहत 24 घंटे के अंदर परीक्षा परिणाम की तैयारी कर रहे हैं। परंपरागत उद्योग को कौशल विकास के तहत सुदृढ़ किया जाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493