दुर्घटनावश चली गोली से सीआरपीएफ जवान की मौत

जम्मू, 19 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान की बुधवार यहां दुर्घटनावश चली गोली के कारण मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुश्ताक अहमद अपना हथियार संभाल रहे थे, तभी दुर्घटनावश एक गोली आकर उन्हें लग गई। वह नागरोटा में सीआरपीएफ की 86वीं बटालियन से जुड़े हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493