दुष्कर्म आरोपी ने पीड़िता की रिश्तेदार से भी की थी छेड़छाड़ की कोशिश

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई अबोध बच्ची की मां ने मुख्य आरोपी की पहचान कर ली है। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपी ने पूर्व में उसकी ननद की बेटी से भी छेड़छाड़ की कोशिश की थी।

मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “पीड़ित बच्ची की मां ने (सीसीटीवी) वीडियो देखने के बाद पुलिस को बताया कि वह 16 वर्षीय स्कूली छात्र आरोपी हो सकता है, जो बच्ची के साथ खेला करता था। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा इसलिए लगता है, क्योंकि कुछ माह पहले उसने उनकी ननद की बेटी के साथ भी छेड़छाड़ की कोशिश की थी, लेकिन परिवार ने इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।”

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार रात पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई इलाके में ढाई वर्षीया बच्ची का उसके घर के पास से दो नाबालिगों ने अपहरण कर लिया था और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। उस वक्त इलाके में बिजली नहीं थी। बच्ची शनिवार सुबह पास के एक पार्क में बेहोश पड़ी मिली थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493