दुष्कर्म आरोपी विधायक की जमानत के खिलाफ याचिका पर होगी सुनवाई

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय शुक्रवार को दुष्कर्म के आरोपी विधायक राज वल्लभ यादव की जमानत को चुनौती देने वाली बिहार सरकार की याचिका पर सुनवाई करेगा। यादव पर फरवरी 2016 में एक नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोप है। राज्य विधानसभा के सदस्य को सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से निलंबित कर दिया गया है।

न्यायमूर्ति अनिल आर. दवे और न्यायमूर्ति एल. नागेश्वर राव की खंडपीठ ने बिहार सरकार की याचिका पर सुनवाई की सहमति वकील गोपाल सिंह द्वारा यह बताए जाने के बाद दी कि इस मामले में सुनवाई जारी होने के बाद भी पटना उच्च न्यायालय ने जमानत दे दी जबकि अभी पीड़ित की पेशी होना बाकी है।

वकील गोपाल सिंह ने खंडपीठ से कहा कि उच्च न्यायालय ने पहले विधायक की जमानत रद्द कर दी थी। लेकिन, फिर अपने ही तर्को से परे जाकर विधायक को जमानत दे दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493