लीमा, 14 जून (आईएएनएस)। पेरू की संसद के सदस्य जुआन कार्लोस एगुरेन ने कहा है कि दुष्कर्म के कारण गर्भवती होना लगभग असंभव है। देश की महिला एवं कमजोर वर्ग की मंत्री मार्सेला हुएता ने इस टिप्पणी पर खेद जताया है।
हुएता ने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां महिलाओं की उपेक्षा दर्शाती हैं, जो महिलाओं के लिए काफी पीड़ादायक हो सकती है।
हुएता ने शनिवार को समाचार एजेंसी ‘एंडिना’ को बताया कि दुष्कर्म के मामले में गर्भपात को वैध करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस पर गंभीर और विश्लेषणात्मक तरीके से चर्चा होनी चाहिए और महिलाओं की आवाज सुनी जानी चाहिए।
समाचार पत्र ‘अल कॉमर्शियो’ में मंत्री के प्रकाशित बयान के मुताबिक, “मुझे विश्वास है कि जब इस तरह के पीड़ादायक विषय पर बात की जाती है तो इससे महिलाएं प्रभावित होती हैं।”
एगुरेन ने पिछले बुधवार को रेडियो स्टेशन पर कहा था कि दुष्कर्म भयावह है, लेकिन यह गर्भवती होने का कारण नहीं है। दुष्कर्म से गर्भवती होना लगभग असंभव है, क्योंकि यह सदमे की स्थिति में होता है।
क्रिस्टिन पोपुलर पार्टी (पीपीसी) के सांसद ने कहा कि पारिवारिक स्थितियों में होने वाले दुष्कर्मो में गर्भवती होने का डर होता है, क्योंकि यह निरंतर, स्थाई और सिलसिलेवार तरीके से हिंसात्मक है, जिससे महिलाएं गर्भवती हो सकती हैं।
यह बयान ऐसे समय में आया है, जब कांग्रेसनल आयोग दुष्कर्म से गर्भवती हुई महिलाओं के गर्भपात को कानूनी ठहराने के विधेयक पर बहस कर रहा है।
dharmpath.com dharmpath