दूरदर्शन के एडीजी लापता, पुलिस खोज में जुटी

नई दिल्ली, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। दूरदर्शन के अतिरिक्त महानिदेशक शुक्रवार को कार्यालय आने के बाद दोपहर से लापता हैं। पुलिस उनकी तलाशी अभियान में जुट गई है।

पुलिस के मुताबिक, दूरदर्शन अधिकारी की पहचान जयंत एम. खर्चे मंडी हाउस स्थित अपने कार्यालय से शुक्रवार दोपहर बाद से लापता हैं। वह अपने परिवार के साथ दक्षिण दिल्ली के एड्रज गंज इलाके में रहते हैं।

नई दिल्ली के पुलिस उपायुक्त जतिन नरवाल ने आईएएनएस से कहा, “उनके परिवार के सदस्य ने हमें रात 11 बजे फोन इसकी जानकारी दी।”

उन्होंने कहा, “उनको शुक्रवार दोपहर 1.30 बजे आफिस से बाहर आते हुए देखा गया था। उनका मोबाइल फोन बंद है। हमने तलाशी अभियान तेज कर दिया है। अधिकारी की खोज के लिए कई टीमें बनाई गई हैं जो हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन एवं अस्पतालों में उनकी तलाश कर रही है।”

पुलिस उनके कॉल डिटेल को भी खंगाल रही है। इस संबंध में तिलक मार्ग थाने में गुमशुदा की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493