दूरसंचार धोखाधड़ी मामले के ताइवानी संदिग्धों ने अपराध कबूला

बीजिंग, 15 मई (आईएएनएस)। चीन में हाल ही में हिरासत में लिए गए 32 ताइवानी संदिग्धों ने अपने अपराध कबूल कर लिए हैं।

सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय के शनिवार को जारी एक बयान के मुताबिक, 65 चीनी संदिग्धों और 32 ताइवानी संदिग्धों को मलेशिया से 30 अप्रैल को चीन भेजा गया था। ये पांच आपराधिक गिरोहों के सदस्य हैं।

बयान जारी होने से पहले चीनी पुलिस और ताइवान के न्यायिक अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने झुहाई में तीन दिवसीय बैठक की थी।

चीन के सामचार पत्र ‘पीपुल्स डेली’ की रिपोर्ट के मुताबिक ये सभी लोग मलेशिया में गिरफ्तार 117 संदिग्धों में शामिल हैं, जो मलेशिया में 100 से अधिक दूरसंचार धोखाधड़ी के मामलों में लिप्त पाए गए थे।

इसमें शामिल अन्य 20 ताइवानी नागरिकों को स्वदेश भेज दिया गया है।

इन संदिग्धों को फिलहाल झुहाई के दो निगरानी केंद्रों में रखा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493