दूसरे कार्यकाल के लिए तैयार गोलकीपर अदिति

कोलकाता, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। पिछले साल अगस्त में इंग्लिश फुटबाल क्लब वेस्ट हैम के लिए खेलने वाली भारतीय महिला गोलकीपर अदिति चौहान क्लब की महिला टीम के साथ अपने दूसरे कार्यकाल के लिए तैयार हैं।

उन्होंने खुद इस बात की पुष्टि की।

अदिति ने शनिवार को आईएएनएस को लंदन से फोन पर बताया, “यहां वापस आ कर अच्छा लग रहा है। भारत में रहकर यह मुश्किल है। मैं हमेशा से यहां खेलना चाहती थी। मैं खुश हूं कि यहां वापस आ सकी।”

आठ महीने पहले वेस्ट हैम की महिला टीम की जर्सी अदिति ने पहनी थी, लेकिन उनका वीजा खत्म हो जाने के बाद उन्हें वापस लौटना पड़ा।

वह रविवार को इंग्लिश प्रीमियर लीग (आईपीएल) में स्विनडन टाउन के खिलाफ होने वाले मुकाबले को लेकर तैयार हैं।

दिल्ली की अदिति को वीजा खत्म होने के बाद परेशानी आ रही थी, लेकिन लंदन के लाफबोरोह विश्वविद्यालय ने पार्ट-टाइम नौकरी दी जिसके कारण वह यहां वापस आ सकीं।

उन्होंने कहा, “नए कोच काफी अनुभवी हैं और उन्होंने इंग्लिश प्रीमियर लीग का खिताब भी जीता है। गोलकीपिंग कोच भी अच्छे हैं।”

साल 2015 में एशिया की सर्वश्रेष्ठ महिला फुटबाल खिलाड़ी का खिताब जीत चुकी अदिति ने कहा, “मैं जानती हूं कि मुझे बहुत सुधार करना है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493