ढाका, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए बांग्लादेश ने हरफनमौला खिलाड़ी मोसादेक हुसैन और तेज गेंदबाज शुभाशीष रॉय को टीम में शामिल किया है।
बांग्लादेश को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में करीबी हार का सामना करना पड़ा था।
वेबसाइट बीडीन्यूज24 डॉट कॉम के मुताबिक, चयनकर्ताओं ने तेज गेंदबाज शफीउल इस्लाम को मीरपुर में होने वाले टेस्ट मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम से बाहर किया है।
शफीउल ने पहले टेस्ट मैच में सिर्फ 12 ओवर ही गेंदबाजी की थी। वह इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर अपना प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे। उन्होंने एक भी विकेट अपने नाम नहीं किया था।
चटगांव टेस्ट में पदार्पण करने वाले तेज गेंदबाज कमरुल इस्लाम रब्बी को टीम में बनाए रखा गया है।
दूसरा टेस्ट मैच शुक्रवार से शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
टीम :
मुशफीकुर रहीम (कप्तान), तमीम इकबाल, इमरुल कायेस, मोमीनुल हक, महमुदुल्लाह, शाकिब अल हसन, मेहदी हसन मिराज, सब्बीर रहमान, सौम्य सरकार, तइजुल इस्लाम, शुवागाता होम चौधरी, कनरुल इस्लाम रब्बी, नुरुल हसन, शुभाशीष रॉय और मोसादेक हुसैन।
dharmpath.com dharmpath