दूसरे दिन भी थमे रहे हजारों ट्रक, बढ़ेगी महंगाई

ऑल इंडिया मोटर कांग्रेस के आह्वान पर देशभर के करीब 80 लाख ट्रकों के मालिकों ने टोल व बैरियर मुक्त सड़क की मांग को लेकर एक अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। छत्तीसगढ़ में भी हड़ताल का असर देखने को मिला। ट्रक आपरेटरों की हड़ताल की वजह से सब्जियां बाजार व मंडी तक नहीं पहुंच पाईं। इससे सब्जियां व फलों के खराब होने तथा कीमतें बढ़ने के आसार हैं।

इसी तरह दूध व दैनिक उपयोगी वस्तुओं के अलावा कच्चा माल तथा अन्य सामग्रियों पर भी असर पड़ेगा और महंगाई बढ़ेगी। राजधानी रायपुर समेत आसपास के टांसपोर्टरों ने नेशनल हाइवे पर प्रदर्शन कर चक्का जाम किया।

छत्तीसगढ़ ट्रक मालिक संघ के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह ने बताया कि जब तक मांगें पूरी नहीं होगी, बेमियादी हड़ताल जारी रहेगी। ट्रकों में सामान लोडिंग का काम बंद कर दिया है। इसका असर एक दो दिनों में दिखेगा, जब खाद्य सामग्री की कमी होगी। इससे खाद्य सामग्री की कीमतों में इजाफा होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493