दूसरे सीजन के साथ लैटेगा ‘बिग लिटिल लाइज’

लॉस एंजलिस, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। ‘बिग लिटिल लाइज’ की अगली कड़ी के लिए निकोल किडमैन, रीस विदरस्पून और डेविड ई. केली फिर से एकजुट हो रहे हैं।

वैरायटी डॉट कॉम ने किडमैन के हवाले से कहा, “दुनिया भर में दर्शकों से मिली जबर्दस्त प्रतिक्रिया से प्रेरित होकर लियान मोरिआर्टी ने फिर से कल्पना की, डेविड केली ने एहसास किया और अब फिल्म दूरदर्शी निर्माता एंड्रिया अर्नोल्ड के हाथों में है।”

उन्होंने कहा, “क्या सफर रहा है अब तक का। मैं इस मौके के लिए खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे इन महिला किरदारों को जानने और इनकी कड़ियों को अपने दोस्तों के साथ बनाने का मौका मिला।”

‘बिग लिटिल लाइज’ एचबीओ की एक सीमित श्रंखला है, जिसमें शैलेने वुडली और जो क्रावित्ज जैसे सितारे भी हैं। यह श्रृंखला समान नाम से लियान मोरिआर्टी की सबसे ज्यादा बिकने वाली किताब पर आधारित है। यह किताब तीन माताओं की कहानी बयां करती है, जिनका जीवन कथा हत्या के बाद सामने आती है।

किडमैन और विदरस्पून फिल्म में अभिनय और कार्यकारी निर्माता बनने के लिए तैयार हैं। साथ ही शो के दूसरे सितारे भी अभिनय के लिए तैयार हैं।

विदरस्पून ने कहा, “मैं कलाकारों की इस प्रतिभावान टीम को वापस लेकर उत्तेजित हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493