‘दृश्यम’ ने शुरुआती सप्ताहांत में कमाए 46.28 करोड़ रुपये

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्मकार निशिकांत कामत की फिल्म ‘दृश्यम’ ने शुरुआती सप्ताहांत में 46.28 करोड़ रुपये की कमाई की है।

अजय देवगन और श्रिया सरन अभिनीत थ्रिलर ड्रामा ‘दृश्यम’ 31 जुलाई को रिलीज हुई थी, यह मलयालम फिल्म की आधिकारिक रिमेक है। फिल्म ने शुरुआती सप्ताहांत में 30.03 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। (शुक्रवार-8.5 करोड़, शनिवार-9.40 करोड़ रुपये और रविवार-12.13 करोड़ रुपये।)

प्रोडक्शन बैनर के बयान के अनुसार, फिल्म ने सात दिनों में कुल 46.28 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जिसमें सोमवार को 4.05 करोड़, मंगलवार 4.50 करोड़, बुधवार 4.10 करोड़ और गुरुवार को 3.60 करोड़ रुपये की कमाई शामिल है।

‘दृश्यम’ की कहानी एक टीवी केबल ऑपरेटर विजय सल्गावकर (अजय) और उसके परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में उनकी पत्नी नंदिनी (श्रिया) और बेटी अंजू और अनु है। वहीं तब्बू आईजी मीरा देशमुख की भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493