सूफी गीत ‘एक दुआ’ के वीडियो निर्देशक अजितेश

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय सूफी गीत ‘एक दुआ’ के वीडियो के निर्देशक अजितेश शर्मा का कहना है कि इस गीत का वीडियो इस तरह तैयार किया गया है कि यह प्रेम और पीड़ा की भावनाएं जाहिर करता है। गीत को आवाज दी है बॉलीवुड गायक जावेद अली ने।

यह वीडियो रीथ मजुमदार और हेनरिक पिन्हाओ पर फिल्माया गया है।

शर्मा ने एक बयान में कहा, “भारतीय सूफी संगीत ‘एक दुआ’ गीत के लिए हमेशा पहली पंसद था। एक फ्यजन गीत का विचार था, जो प्रेम और पीड़ा के भाव व्यक्त कर सके और सबसे महत्वपूर्ण बात यह कि यह गीत एक ऐसे किरदार की यात्रा को प्रदर्शित करता है, जैसे वह आंतरिक रूप से पूरी तरह रूपांतरित हो चुकी हो।”

इस तरह के अंतराष्ट्रीय प्रारूप को भारतीय शैली में बदलने की प्रेरणा शर्मा को बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों से मिली।

अतिक्ष एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत ‘एक दुआ’ को फ्रांस में फिल्माया गया है और इसे 10 अगस्त को रिलीज किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493