मुंबई, 4 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन फिल्म ‘दृश्यम’ में केबल ऑपरेटर की भूमिका में होंगे।
फिल्म से जुड़े सूत्र ने बताया, “अजय ने चौथी कक्षा तक पढ़े विजय सोलगांवकर की भूमिका की है, जिसे फिल्मों में बेहद रुचि है और फिर वह पेशे से केबल ऑपरेटर बन जाता है। वह आम आदमी है जो अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ गोवा की एक बस्ती में खुशहाल जिंदगी जीता है। वह फिल्म में बेहद गंभीर भूमिका में दिखेंगे।”
निशिकांत कामत निर्देशित ‘दृश्यम’ में तबु, श्रेया शरण और रजत कपूर भी अभिनय कर रहे हैं। फिल्म 31 जुलाई को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath