मुझे अच्छी भूमिका नहीं मिल रही : वरुण वडोला

मुंबई, 4 जून (आईएएनएस)। ‘कोशिश-एक आशा’, ‘अस्तित्व- एक प्रेम कहानी’ और ‘एक चाभी हर पड़ोस में’ जैसे धारावाहिकों में यादगार अभिनय करने वाले अभिनेता वरुण वडोला का कहना है कि उन्हें आजकल अच्छी भूमिका नहीं मिल रही है।

वरुण जल्द ‘मेरे अंगने में’ से छोटे पर्दे पर नजर आएंगे।

वरुण ने आईएएनएस को यहां बताया, “मुझे नहीं पता कि टेलीविजन उद्योग एक बदलाव के दौर से गुजर रहा है या कहीं न कहीं कुछ गलत हो रहा है, लेकिन मुझे अच्छी भूमिका नहीं मिल रही, जिसे अब मैं करना चाहता हूं। और मैं उन लोगों में नहीं हूं जो आसानी से काम को हां कह दूं।”

‘मेरे अंगने में’ 15 जून से स्टार प्लस पर प्रसारित होगा और 40 वर्षीय इस अभिनेता एक ऐसे बेटे के रूप में दिखेंगे जो अपने मां और अपने परिवार के बीच फंसा हुआ है।

वरुण ने बताया कि वह राघव श्रीवास्तव नाम के एक व्यक्ति की भूमिका में है, जो कि मुगलसराय रेल जंक्शन में सीनियर गार्ड है। वह स्वभाव से दबंग मां की इज्जत करता है, क्योंकि उन्होंने उसे वह बनने में मदद की है, जो वह आज है, लेकिन वह अपनी मां और परिवार के बीच पिस जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493