दृष्टिबाधित के लिए टोलफ्री ‘आईवे नेशनल हेल्प डेस्क’ लांच

नई दिल्ली, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। दृष्टिहीन तथा दृष्टिबाधित लोगों के लिए ‘आईवे नेशनल हेल्पडेस्क’ को सोमवार को लांच किया गया। अब दृष्टिबाधित नागरिक टोलफ्री नंबर 1800-300-20469 पर आईवे नेशनल हेल्पडेस्क को कॉल करके अपनी सूचनाओं का जवाब प्राप्त कर सकेंगे। यहां पर प्रशिक्षित काउंसिलर सूचना साझा करेंगे और प्रासंगिक पेशेवर समाधान के साथ कॉलर से जुडें़गे।

आईवे नेशनल हेल्पडेस्क एसेल फाउंडेशन, टेक महिंद्रा फाउंडेशन तथा हैन्स फाउंडेशन जैसे संगठनों के समर्थन से स्कोर फाउंडेशन की पहल है। नि:शक्त जन अधिकारिता विभाग के सचिव लव वर्मा ने पर्यावरण भवन में विभाग मुख्यालय में ‘आईवे नेशनल हेल्पडेस्क’ को लांच किया।

लव वर्मा ने कहा कि दृष्टिहीन तथा दृष्टि बाधित लोग देश के मानव संसाधन के क्षमतावान हिस्सा हैं। उन्होंने बताया कि नि:शक्तजनों संबंधित सूचनाओं के प्रचार-प्रसार, शिकायतों पर नजर तथा कौशल/रोजगार में नि:शक्तजनों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिग (बीपीओ) के माध्यम से एनआईसीएसआई के साथ मिलकर हेल्पडेस्क/हेल्प सेंटर विकसित किया जा रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में यह हेल्प डेस्क जरूरतमंद लोगों के लिए आंख दान के कार्य में भी मददगार होगा।

आईवे पर क्षेत्रीय भाषा में अपनी समस्याओं के बारे में सूचना प्राप्त किया जा सकता है। यह सूचनाएं दृष्टिहीनता के साथ जीवन बिताने काउंसलिंग एडवोकेसिव, निजी या कानूनी मामले, सरकारी योजनाओं तथा कार्यक्रमों, रोजगार और शिक्षा से संबंधित हो सकती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493