काठमांडू, 8 मार्च (आईएएनएस)। तीन बार नेपाल के प्रधानमंत्री रहे नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शेर बहादुर देउबा को देश के सबसे बड़े लोकतांत्रिक दल नेपाली कांग्रेस का नया अध्यक्ष चुना गया है।
समाचारपत्र ‘द हिमालयन टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, देउबा को सोमवार को नेपाली कांग्रेस की 13वें राष्ट्रीय आम सभा में निर्णायक मत के जरिए पार्टी का अध्यक्ष चुना गया।
देउबा ने कहा कि इस पद के लिए चुने जाने से उनकी जिम्मेदारी बढ़ गई है।
उन्होंने कहा, “मुझे पार्टी को मजबूत बनाने और देश को समस्याओं से निजात दिलाने के लिए कदम उठाने की जिम्मेदारी दी गई है।”
उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें यकीन है कि हारे उम्मीदवार भी उनका सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा, “मैं रामचंद्र पौडेल और कृष्णा प्रसाद सितौला सहित सबको साथ लेकर चलूंगा।”
देउबा ने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष रामचंद्र पौडेल को 526 वोटों से हराया।
देउबा को 1,822 वोट मिले, जबकि पौडेल को 1,296 वोट मिले थे। उन्होंने मंगलवार को विजेता के रूप में उभरने के लिए 58 फीसदी वोट हासिल किए।
देउबा नेपाल के डडेलधुरा जिले के रहने वाले हैं और वहां से संसद के लिए चुने गए हैं।
12वें आम अधिवेशन में सुशील कोइराला को पार्टी का शीर्ष नेता चुना गया था।
dharmpath.com dharmpath