गागा और उनके प्रेमी ने बर्फीले पानी में लगाई डुबकी

शिकागो, 8 मार्च (आईएएनएस)। गायिका लेडी गागा और उसके प्रेमी टेलर किन्नी ने स्पेशल ओलंपिक के लिए पैसे जुटाने के लिए यहां नॉर्थ एवेन्यू के समुद्र तट के बर्फीले पानी में डुबकी लगाई।

वेबसाइट ‘एसेसशोबीज डॉट कॉम’ के मुताबिक, उन्होंने रविवार को शिकागो पोलर प्लंग के वार्षिक धन एकत्रित करने के कार्यक्रम में भाग लिया।

‘बोर्न दिस वे’ की हिटमेकर ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर कुछ तस्वीरें साझा की।

तस्वीरों के साथ गागा ने लिखा, “बहुत अच्छा समय रहा, हालांकि मैं बता सकती हूं कि इन तस्वीरों में टेलर को ठंड लग रही थी।”

लेडी गागा (29) ने टेलर किन्नी को गले लगाते हुए भी एक तस्वीर साझा की है।

उन्होंने लिखा, “मुझे शिकागो शहर पसंद है और ये स्पेशल ओलंपिक के लिए पोलर प्लंग है। ये पुरुष और महिलाएं शक्तिशाली और बहादुर हैं। हर साल आपके सम्मान में, मैं और टेलर हर साल ठंड पसंद करेंगे।”

यह दूसरी बार है, जब दोनों ने इस तरह के कार्यक्रम में हिस्सा लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493