‘देऊल बंद’ के लिए मांजरेकर बने भिखारी

नई दिल्ली, 24 जून (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेता महेश मांजरेकर आने वाली मराठी फिल्म ‘देऊल बंद’ में भिखारी के रूप में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन प्रवीण तारडे और प्रणीत कुलकर्णी ने मिलकर किया है।

महेश फिल्म में मेहमान भूमिका कर रहे हैं और एक गाने में वह भिखारी के रूप में नजर आएंगे।

महेश ने पूरे जोश से फिल्म के गाने में भिखारी की भूमिका अदा की। उन्होंने न सिर्फ मेहनत और जीवंत तरीके से यह किरदार निभाया, बल्कि किरदार के लिए अपना मेकअप भी खुद ही किया।

मांजरेकर के साथ ‘रेगे’ और ‘कुटुम्ब’ फिल्मों में काम कर चुके तारडे ने कहा, “मांजरेकर सर के साथ काम करना सपने के साकार होने जैसा है। उन्होंने मुझे मराठी सिनेमा जगत में शुरुआत से देखा है और मेरा सौभाग्य है कि यहां मैंने यहां काम की शुरुआत मांजरेकर सर के सहायक के रूप में की थी।”

फिल्म ‘देऊल बंद’ 31 जुलाई को सिनेमाघरों में आ रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493