मुंबई, 30 जून (आईएएनएस)। देना बैंक में गत वर्ष हुए 220 रुपये के गबन के माममले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने देना बैंक के एक पूर्व अधिकारी, एक कंपनी के शीर्ष अधिकारी और दो अन्य के विरुद्ध आरोपपत्र दाखिल किया है। यह जानकारी यहां मंगलवार को एक अधिकारी ने दी।
आरोपियों में शामिल हैं मुंबई में देना बैंक की मालाबार हिल्स शाखा के तत्कालीन मुख्य प्रबंधक प्रीतम वी नागरकर, शोमैन ग्रुप के उपाध्यक्ष विमल बरोत और दो सह-आरोपी देवेंद्र भोगले और राहुल गोहिल।
गबन का यह मामला गत वर्ष जुलाई में प्रकाश में आया था।
एजेंसी ने भारतीय दंड संहिता और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं का हवाला देते हुए सीबीआई की विशेष अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया।
एजेंसी ने कहा कि नागरकर और बरोत ने बैंक से 220 करोड़ रुपये गबन करने के लिए कथित तौर पर षड्यंत्र किया।
मामला प्रकाश में आने के तुरंत बाद सीबीआई ने मुंबई में तीन स्थानों पर आरोपियों के घरों और कार्यालयों में छापा मारा था।
dharmpath.com dharmpath