देबजानी घोष होंगी नासकॉम की अध्यक्ष

नई दिल्ली, 10 नवंबर (आईएएनएस)। नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विस कंपनीज (नासकॉम) ने शुक्रवार को कहा कि इंटेल साउथ एशिया की पूर्व एमडी देबजानी घोष नासकॉम की अगली अध्यक्ष होंगी।

देबजानी, आर.चंद्रशेखर का स्थान लेंगी। चंद्रशेखर का कार्यकाल मार्च 2018 में पूरा होगा।

नासकॉम के चेयरमैन रमन रॉय ने कहा, “उद्योग आज एक रोचक मोड़ पर है और नासकॉम इस क्षेत्र की वृद्धि को अगले चरण में ले जाने में प्रेरक भूमिका में है। देबजानी नासकॉम की पहली महिला अध्यक्ष होंगी और उनकी नियुक्ति सही मायने में विविधता व समावेशन को प्रदर्शित करती है, जो उद्योग का एक मुख्य स्तंभ है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493