देवधर ट्रॉफी : इंडिया-बी की दूसरी जीत, इंडिया-सी को 30 रनों से हराया

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। हनुमा विहारी (76) के अर्धशतक के बाद कृष्णप्पा गौतम और मनोज तिवारी के तीन-तीन विकेटों की बदौलत ने इंडिया-बी ने देवधर ट्रॉफी के अपने दूसरे मैच में बुधवार को फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेले गए मैच में इंडिया-सी को 30 रनों से हरा दिया।

इंडिया-बी की टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी जीत है। उसने अपने पहले मैच में इंडिया-ए को 43 रनों से हराया था।

इंडिया-बी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट पर 231 रनों का स्कोर खड़ा किया और फिर इंडिया-सी को 48.2 ओवरों में 201 रनों पर ऑलआउट कर दिया।

इंडिया-सी की ओर से सूर्यकुमार यादव ने 39, शुभमन गिल ने 36, विजय शंकर ने 35 और कप्तान अजिंकय रहाणे ने 32 रन बनाए।

इंडिया-बी के लिए कृष्णप्पा और मनोज के अलावा दीपक चहर ने दो, जयदेव उनादकट और कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक-एक विकेट लिए।

इससे पहले, इंडिया-बी ने नौ विकेट पर 231 रन का स्कोर बनाया। टीम के लिए विहारी ने 94 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 76 रन की पारी खेली। अंकुश बैंस ने 25, मयंक अग्रवाल ने 24 और प्रशांत चोपड़ा ने 17 रन बनाए।

इंडिया-सी की ओर से रजनीश गुरबनी और पप्पू रॉय ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा विजय शंकर ने दो और सुरेश रैना को एक विकेट मिला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493