मुंबई : महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य में मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के लिए सभी मंजूरी दे दी गई है. केंद्र की महत्वाकांक्षी मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए महाराष्ट्र में गठित नई सरकार ने सभी मंजूरी दे दी हैं. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आज गुरुवार को कहा कि राज्य में मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के लिए सभी मंजूरी दे दी गई है.कैबिनेट की बैठक के बाद फडणवीस ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने परियोजना को सभी तरह की मंजूरी प्रदान कर दी है. उन्होंने कहा कि लंबित मुद्दे वन संबंधी मंजूरी और भूमि अधिग्रहण समेत अन्य से संबंधित थे.
dharmpath.com dharmpath