देव पटेल निभाएंगे डेविड कॉपरफील्ड का किरदार

लॉस एंजेलिस, 16 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय मूल के ब्रिटिश अभिनेता देव पटेल चार्ल्स डिकेंस की कहानी ‘द पर्सनल हिस्ट्री ऑफ डेविड कॉपरफील्ड’ में डेविड कॉपरफील्ड की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, फिल्म ‘वीप’ निर्माता अरमांडो इयानुची द्वारा लिखी और निर्देशित की जाएगी।

‘डेविड कॉपरफील्ड’ एक उपन्यास के रूप में सबसे पहले 1850 में प्रकाशित हुआ था।

यह डेविड कॉपरफील्ड या ब्लंडरस्टोन की बस्ती में रहने वाले डेविड कॉपरफील्ड के व्यक्तिगत इतिहास, रोमांच और अनुभव को समेटे हुए चार्ल्स डिकेंस द्वारा लिखित एक उपन्यास है।

फिल्मनेशन के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण केविन लोडर और अरमांडो इयानुची करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493