एसएसबी के डिप्टी कमांडेट दिलीप झा ने आज बताया कि बुधावार की रात एसएसबी टीम भारत-नेपाल सीमा पर डांडा के पास से एक नेपाली तस्कर को पकड़ा। उसकी तलाश में उसके पास से 85 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
तस्कर की पहचान नेपाल के गोपाल थापा (23) के रूप में हुई है। थापा ने बताया कि वह पहले भी भारत से तस्करी कर स्मैक नेपाल ले जाता है। आरोपी के खिलाफ सोनौली पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज कराया गया है। तस्कर के पास से बरामद स्मैक की कीमत 85 लाख रुपये बताई जा रही है।
dharmpath.com dharmpath