देश का वित्तीय घाटा लक्ष्य के 37 फीसदी पर पहुंचा

नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)। देश का वित्तीय घाटा अप्रैल और मई महीने में 2,08,624 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो मौजूदा कारोबारी साल के वित्तीय घाटे के लक्ष्य का 37 फीसदी है। इसे संबंधित आधिकारिक ब्योरा मंगलवार को जारी किया गया।

गत कारोबारी साल की समान अवधि में वित्तीय घाटा लक्ष्य के 45.3 फीसदी तक पहुंच गया था।

पूरे कारोबारी साल में 5,55,000 करोड़ रुपये के वित्तीय घाटे का लक्ष्य रखा गया है, जो सकल घरेलू उत्पाद का 3.9 फीसदी है।

कंट्रोलर जनरल ऑफ एकाउंट्स द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक आलोच्य अवधि में कर वसूली से 19,889 करोड़ रुपये की आय हुई, जो लक्ष्य का 2.2 फीसदी है।

कुल पावती इस दौरान 54,207 करोड़ रुपये रही, जो लक्ष्य का 4.4 फीसदी है।

इस दौरान सरकार का कुल खर्च 2,62,000 करोड़ रुपये रहा, जो सालभर के लक्ष्य का 14.8 फीसदी है।

राजस्व घाटा 1,72,000 करोड़ रुपये या लक्ष्य का 43.8 फीसदी रहा।

वर्ष 2015-16 के लिए वित्तीय घाटे का लक्ष्य जीडीपी का 3.9 फीसदी है। 2016-17 के लिए यह 3.5 फीसदी और 2017-18 के लिए तीन फीसदी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493