देश का विदेशी पूंजी भंडार 3.88 अरब डॉलर बढ़ा

मुंबई, 7 मार्च (आईएएनएस)। देश का विदेशी पूंजी भंडार 27 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 3.88 अरब डॉलर बढ़ कर 338.07 अरब डॉलर हो गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी आंकड़ों से यह जानकारी प्राप्त हुई है।

पिछले सप्ताह (20 फरवरी) देश का विदेशी पूंजी भंडार 1.02 अरब डॉलर बढ़कर 334.19 अरब डॉलर हो गया था।

आरबीआई द्वारा जारी साप्ताहिक आंकड़े के मुताबिक, इस समीक्षाधीन सप्ताह में, विदेशी पूंजी भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा भंडार 3.90 अरब डॉलर बढ़ कर 312.20 अरब डॉलर हो गया है।

इसके पहले 20 फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 1.04 अरब डॉलर बढ़कर 308.29 अरब डॉलर रहा था।

आरबीआई के मुताबिक, डॉलर के संदर्भ में व्यक्त किए जाने वाले विदेशी मुद्रा भंडार पर पाउंड, स्टर्लिग, यूरो और येन जैसी गैर अमेरिकी मुद्राओं के मूल्य में वृद्धि और गिरावट का असर पड़ता है।

हालांकि, 27 फरवरी को समाप्त सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में देश का भंडार 0.46 लाख डॉलर घट कर 1.63 अरब डॉलर रहा है।

इस समीक्षाधीन सप्ताह में विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) का मूल्य 1.14 करोड़ डॉलर घटकर 4.06 अरब डॉलर रहा।

27 फरवरी को समाप्त सप्ताह में स्वर्ण भंडार 20.18 अरब डॉलर पर स्थिर रहा। इसके पहले छह फरवरी को समाप्त सप्ताह में स्वर्ण भंडार 80.53 करोड़ डॉलर बढ़ कर 20.18 अरब डॉलर हो गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493