सोनम कपूर को अस्पताल से छुट्टी

मुंबई, 7 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनम कपूर को शनिवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वह स्वाइन फ्लू से पीड़ित थीं।

स्वाइन फ्लू से स्वस्थ होकर घर पहुंचीं सोनम परिवार के बीच काफी खुश हैं।

सोनम ने ट्विटर पर अपनी खुशी साझा करते हुए कहा, “अस्पताल से छुट्टी..प्यारा घर।”

सोनम ने गुरुवार को ट्विटर पर अपने प्रशंसकों को बताया था कि अब वह पहले की तुलना में बेहतर महसूस कर रही हैं।

सोनम राजकोट से एक मार्च को आकर यहां कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हुई थीं। राजकोट अस्पताल में हुई जांच में उनमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी।

सोनम राजकोट में फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ की शूटिंग कर रही थीं। इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान भी हैं।

घर लौटने पर सोनम अपने दैनिक कार्यो में व्यस्त हो गई हैं। उन्होंने शनिवार को अनुपम खेर के 60वें जन्मदिन पर उन्हें बधाई भी दी।

“जन्मदिन की बधाई हो अनुपम खेर। मेरे जानने वालों में आप सबसे बेहतर इंसान और सबसे अच्छे शिक्षक हैं। आपको बहुत सारा प्यार।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493