देश का विदेशी पूंजी भंडार 367 अरब डॉलर

चेन्नई, 27 अगस्त (आईएएनएस)। देश का विदेशी पूंजी भंडार 19 अगस्त को बढ़कर 367.16 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शनिवार को यह जानकारी दी।

आरबीआई द्वारा जारी विदेशी पूंजी के आंकड़े के मुताबिक, 19 अगस्त को विदेशी पूंजी भंडार 367.16 अरब डॉलर हो गया, जबकि 12 अगस्त को यह 365.82 अरब डॉलर था।

वहीं, 19 अगस्त को विदेशी परिसंपत्तियां 340.35 अरब डॉलर था, स्वर्ण भंडार 21.58 अरब डॉलर, विशेष आरहण अधिकार 1.48 अरब डॉलर और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में देश की जमा राशि 2.39 अरब डॉलर थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493